Categories: News-Headlines

बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की

बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की है। आज से शुरू हो रहे अंतर्राष्‍ट्रीय हिन्‍दू सम्‍मेलन के अवसर पर हिन्‍दू समुदाय को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री हसीना ने कहा कि बांग्‍लादेश में स्‍वतंत्रता के बाद से ही बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान की नीतियों के अनुरूप देश में सभी धर्मों और समुदायों को अपने-अपने धर्मों का पालन करने की स्‍वतंत्रता है। उन्‍होंने कहा कि सत्‍तारूढ़ आवामी लीग गैर-सांप्रदायिक भावना से प्रेरित होकर कार्य करती है और धर्म व्‍यक्तियों के लिए, जबकि पर्व सभी के लिए के सिद्धांत का पालन करती है।

प्रधानमंत्री हसीना ने बताया कि सरकार ने 1991-92 में ढाका सहित विभिन्‍न स्‍थानों पर क्षतिग्रस्‍त किए गए 352 मंदिरों का निर्माण किया है। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने ढाकेश्‍वरी राष्‍ट्रीय मंदिर के स्‍थान से संबंधित समस्‍या का निवारण किया है और मंदिर में लगभग दस करोड़ टका के विकास कार्य जारी हैं।

प्रधानमंत्री हसीना ने बताया कि देश भर में दो हजार 351 मंदिरों और धार्मिक संस्‍थाओं का नवीकरण और विकास किया जा रहा है। सरकार ने इस कार्य के लिए दो सौ 63 करोड़ टका आवंटित किए हैं। उन्‍होंने बताया कि एक हजार छह सौ मंदिरों और धार्मिक संस्‍थाओं का नवीकरण और विकास कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

17 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.