Categories: News-Headlines

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश के अंतरिम नेता मोहम्मद यूनुस पर नरसंहार करने और हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को लेकर देश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस की तीखी आलोचना की है। न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में वर्चुअली संबोधित करते हुए शेख हसीना ने मुहम्मद यूनुस पर नरसंहार करने और हिंदुओं सहित अन्‍य अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1975 में उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान की हुई हत्‍या की तरह ही उनके और उनकी बहन शेख रेहाना की हत्या की योजना थी।

बांग्‍लादेश में अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद देश छोड़ने के बाद शेख हसीना का यह पहला सार्वजनिक संबोधन था। उन्होंने कहा कि ढाका में मौजूदा सत्तारूढ़ सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब हिंदुओं ने विरोध किया, तो इस्कॉन नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। शेख हसीना ने कहा कि लोगों को अब न्याय का अधिकार नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

50 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.