Categories: News-Headlines

बसपा अध्‍यक्ष मायावती ने आज आगरा में पार्टी उम्‍मीदवार पूजा अमरोही के समर्थन में जनसभा की

बहुजन समाज पार्टी की अध्‍यक्ष मायावती ने आज आगरा में पार्टी उम्‍मीदवार पूजा अमरोही के समर्थन में जनसभा की। मायावती ने आरोप लगाया कि देश की जनता बढती मंहगाई और बेरोजगारी के कारण मुश्किलों का सामना कर रही है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों का लघु और मध्‍यम वर्ग के व्‍यापारियों पर बुरा असर पडा है। बसपा प्रमुख ने कहा कि देश की जनता को रोजगार देकर ही गरीबी हटाई जा सकती है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्‍य पिछडा वर्ग के आरक्षण के खिलाफ हैं।

आगरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे चरण में मंगलवार को वोट डाले जाएंगे। भाजपा ने इस क्षेत्र से मौजूदा सांसद एसपी सिंह बघेल को उम्‍मीदवार बनाया है, जबकि समाजवादी पार्टी ने सुरेश चन्‍द कर्दम को टिकट दिया है। इनके अलावा 8 अन्‍य उम्‍मीदवार भी मैदान में हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में 17 लाख 57 लाख से अधिक मतदाता हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.