Categories: News-Headlines

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में, भारत के अचिंत शेउली ने भारोत्तोलन में रिकॉर्ड 313 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलन दल की जीत का सिलसिला जारी रखते हुए 73 किलोग्राम वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे अचिंता शेउली ने आज स्वर्ण पदक जीत लिया। 20 वर्षीय अचिंता ने स्नैच में 143 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 170 किलोग्राम सहित कुल 313 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत भारोत्तोलन दल अब तक 6 पदक हासिल कर चुका है। इससे पहले मीराबाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा ने स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि बिंदियारानी देवी और संकेत सरगर को रजत पदक मिला। पदक तालिका में एकमात्र कांस्य पदक गुरुराजा पुजारी ने जीता है।

शेउली के स्वर्ण पदक के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक 3 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक जीते हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्‍वर्ण पदक जीतने पर अचिंत शेउली को बधाई दी है। ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में अचिंत शेउली ने स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया और तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शेउली ने पहले प्रयास की असफलता से तुरंत उबरकर पहला स्थान हासिल किया। वे इतिहास रचने वाले विजेता हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अचिंत ने इस विशेष उपलब्धि के लिए कठिन परिश्रम किया है। प्रधानमंत्री ने उन्‍हें भविष्‍य के लिए भी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि राष्‍ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होने से पहले उन्‍होंने अचिंत से बातचीत की थी। अचिंत ने उन्‍हें अपनी मां और भाई से मिले सहयोग-समर्थन के बारे में बताया था। प्रधानमंत्री ने आशा व्‍यक्‍त की कि फिल्में देखने के शौकीन अचिंत को पदक जीत लेने के बाद अब अपनी पसंद की फिल्‍म देखने का मौका मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

21 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

22 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

22 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

22 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

23 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

23 hours ago

This website uses cookies.