Categories: News-Headlines

बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण जैव विविधता के लिए हानिकारक: वैश्विक जैव विविधता पैनल

इंसान की नुकसानदेह गतिविधियों के कारण जलवायु और जैव-विविधता में हुए अप्रत्‍याशित बदलाव अब एक साथ मिल गये हैं और इनकी वजह से पूरी दुनिया में कुदरत, मानव जीवन, रोजीरोटी तथा लोक कल्‍याण के लिये खतरा बढ़ गया है। मानव द्वारा की जाने वाली आर्थिक गतिविधियां, जैव-विविधता को हो रहे नुकसान और जलवायु परिवर्तन दोनों का ही मूल कारण हैं और दोनों ही परस्‍पर रूप से एक-दूसरे को मजबूत करते हैं। जब तक दोनों को एक साथ इलाज नहीं किया जाएगा तब‍ तक समस्‍या का सफलतापूर्वक समाधान नहीं किया जा सकता। जैव-विविधता और जलवायु क्षेत्र से जुड़े दुनिया के 50 शीर्ष विशेषज्ञों द्वारा आज प्रकाशित वर्कशॉप रिपोर्ट में यही संदेश दिया गया है।

विशेषज्ञों द्वारा आपस में ही समीक्षित यह रिपोर्ट विशेषज्ञों के चार दिवसीय वर्चुअल वर्कशॉप का परिणाम है। इसमें हिस्‍सा लेने वाले विशेषज्ञों का चयन इंटरगवर्नमेंटल साइंस-पॉलिसी प्‍लेटफॉर्म ऑन बायोडायवर्सिटी एण्‍ड इकोसिस्‍टम सर्विसेज (आईपीबीईएस) तथा इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्‍लाइमेट चेंज (आईपीसीसी) द्वारा गठित साइंटिफिक स्‍टी‍यरिंग कमेटी ने किया। इन दोनों अंतरसरकारी इकाइयों के बीच यह अपनी तरह का पहला तालमेल था।

रिपोर्ट में पाया गया कि पूर्व की नीतियों के तहत जलवायु परिवर्तन और जैव-विविधिता को होने वाले नुकसान को आमतौर पर अलग-अलग देखकर काम किया जाता था और अगर सामाजिक प्रभावों का आकलन करते वक्‍त जैव-विविधता को होने वाले नुकसान को कम करने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के प्रयासों को एक साथ मिला दिया जाए तो इससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लाभ और वैश्विक विकास लक्ष्‍यों को हासिल करने का अवसर मिलता है।

साइंटिफिक स्‍टी‍यरिंग कमेटी के सह अध्‍यक्ष प्रोफेसर हैंस-ओटो पोर्टनेर ने कहा ‘‘मानव की हानिकारक गतिविधियों के कारण कुदरत और लोगों के प्रति उसके योगदान पर खतरा लगातार बढ़ रहा है। इसमें जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने की उसकी क्षमता भी शामिल है। धरती जितनी गर्म होती जाएगी, विभिन्‍न क्षेत्रों में भोजन, पेयजल तथा कुदरत द्वारा किये जाने वाले अन्‍य प्रमुख योगदानों में कमी आती जाएगी।’’

उन्‍होंने कहा ‘‘जैव-विविधता में बदलाव के परिणामस्‍वरूप जलवायु पर प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर यह असर नाइट्रोजन, कार्बन और जल सम्‍बन्‍धी चक्रों के जरिये पड़ता है। सुबूत बिल्‍कुल जाहिर है : इंसानों और कुदरत दोनों के ही लिये सतत वै‍श्विक भविष्‍य का लक्ष्‍य अब भी हासिल किया जा सकता है, मगर इसके लिये रूपांतरणकारी बदलाव करने होंगे और ऐसे दूरगामी कदम बहुत तेजी से उठाने होंगे, जो पहले कभी नहीं उठाये गये। ये कदम उत्‍सर्जन में कटौती के महत्‍वाकांक्षी लक्ष्‍यों पर आधारित हों। जलवायु और जैव-विविधता के बीच कुछ मजबूत और जाहिर तौर पर न टाले जा सकने वाले परस्‍पर तालमेल का समाधान करने से कुदरत से सम्‍बन्धित व्‍यक्तिगत और साझा मूल्‍यों में गहन सामूहिक बदलाव लाया जा सकेगा। जैसे कि सिर्फ जीडीपी पर आधारित विकास को ही आर्थिक प्रगति मानने की परिकल्‍पना से दूर हटना और ऐसा मत बनाना जो गुणवत्‍तापूर्ण जीवन के लिये कुदरत के बहुविध मूल्‍यों और मानव विकास में एक संतुलन पैदा करे और जैव-भौतिकी तथा सामाजिक सीमाओं का उल्‍लंघन भी न हो।’’

लेखकों ने इस बात के लिये भी आगाह किया है कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिये संकीर्ण रूप से केन्द्रित कदम उठाये जाने से कुदरत को प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष रूप से नुकसान पहुंच सकता है, मगर ऐसे अनेक उपाय मौजूद हैं जो इन दोनों ही क्षेत्रों में उल्‍लेखनीय सकारात्‍मक योगदान कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में जिन सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण उपलब्‍ध कदमों की पहचान की गयी है, वे निम्‍नलिखित हैं :

जमीन और महासागरों में कार्बन और जैव प्रजातियों के लिहाज से समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्रों को हो रहे नुकसान और उनके अपघटन को रोकना। खासकर जंगलों, वेटलैंड्स, पीटलैंड, घास के मैदानों और सवाना के मैदानों को। इसके अलावा तटीय पारिस्थितिकी तंत्रों जैसे कि मैंग्रूव, नमक के दलदल (साल्‍ट मार्शेज), केल्‍प फॉरेस्‍ट और समुद्री घास के मैदानों के साथ-साथ डीप वाटर और पोलर ब्‍लू हैबिेटैट्स को भी संरक्षित करना होगा। रिपोर्ट में इस बात को रेखांकित किया गया है कि वनों के कटान और उनके अपघटन में कमी लाकर मानव की गतिविधियों के कारण पैदा होने वाली ग्रीन हाउस गैसों के उत्‍सर्जन में हर साल 0.4 से लेकर 5.8 गीगाटन कार्बन डाई ऑक्‍साइड के बराबर की कमी लायी जा सकती है।

कार्बन और जैव प्रजातियों के लिहाज से समृद्ध रहे पारिस्थितिकी तंत्रों को फिर से पुरानी स्थिति में लाना। लेखकों ने उन सुबूतों की तरफ इशारा किया है जो यह बताते हैं कि पुनर्बहाली ही वह प्रकृति आधारित उपाय है जो सबसे सस्‍ता और तेजी से नतीजे देने वाला है। इससे पौधों और जीवों को उनका बहुप्रतीक्षित ठिकाना मिलता है। इस प्रकार जलवायु परिवर्तन की शक्‍ल में इससे जैव-विविधता के टिकाऊपन में वृद्धि होती है। इसके अलावा बाढ़ के नियमन, तटों की सुरक्षा, पानी की गुणवत्‍ता में वृद्धि, मिट्टी के अपरदन में कमी और परागण का सुनिश्चित होना जैसे अनेक अन्‍य फायदे भी मिलते हैं। पारिस्थितिकी की बहाली होने से रोजगार पैदा हो सकते हैं और आय में वृद्धि हो सकती है, खासकर जब स्‍थानिक लोगों और स्‍थानीय समुदायों के अधिकारों की आवश्‍यकता और उन तक उनकी उपलब्‍धता को ध्‍यान में रखा जाए।

जलवायु परिवर्तन के प्रति अनुकूलन की क्षमता में वृद्धि करने, जैव-विविधता को बढ़ाने, कार्बन स्‍टोरेज में बढ़ोत्‍तरी करने और उत्‍सर्जन में कमी लाने के लिये कृषि एवं वानिकी सम्‍बन्‍धी सतत पद्धतियों को अपनाने में वृद्धि करना जरूरी

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

12 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.