दक्षिण पूर्वी बंगाल की खा़ड़ी और उससे लगे दक्षिण अंडमान सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और इसके 21 मार्च तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद यह 22 मार्च तक उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और पूर्वी म्यांमा के तट से टकराएगा। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अगले दो-तीन दिनों के लिए तेज वर्षा होने और 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। इस बीच,कल पोर्टब्लेयर में हल्की वर्षा हुई।
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में एहतियात के तौर पर 22 मार्च तक सभी तरह की पर्यटन गतिविधियां स्थगित कर दी गई हैं। सभी स्कूल आज बंद रहेंगे।
मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण ने सभी विभागों को अलर्ट पर रहने और सभी प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा है। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की पांच अतिरिक्त टीम अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तैनात की गई हैं। कार निकोबार में खोज और राहत अभियान के लिए 25 कर्मियों को तैनात किया गया है। रंगत और दिग्लीपुर में एक-एक टीम भेजी गई है। लिटिल अंडमान में एनडीआरएफ की एक और पोर्टब्लेयर में दो टीम मौजूद हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment