मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र तूफान में बदल गया है और इसके चक्रवात के रूप में तेज होने तथा कल सुबह तक आंध्र प्रदेश-ओडिसा के तटीय क्षेत्रों में पहुंचने की आशंका है। पूर्व तट रेलवे ने कल से तीन दिनों तक 95 रेलगाडि़यां रद्द कर दी हैं। पूर्व तट रेलवे ने अपने पोर्टल पर कहा है कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती उपायों के तहत विभिन्न स्थानों से चलने वाली और इस क्षेत्र से गुजरने वाली रेलगाडि़यां दो से चार दिसम्बर तक रद्द कर दी गयी है। रेल सदन में पूर्व तट रेलवे का मुख्यालय और विशाखापत्तनम, खुरदा रोड़ और संबलपुर मंडल मुख्यालय में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ चौबीसो घंटे खुले रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment