बंगाल की खाडी के आस-पास हवा के कम दबाव के कारण मध्यप्रदेश ओडिसा और झारखंड में तेज वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने सात जिलों उमरिया, कटनी, जबलपुर, मांडला, पन्ना, दमोह और शिवपुरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
ओडिशा के कई भागों में हुई भारी वर्षा से बाढ का जोखिम बढता जा रहा है। राज्य में दो दिन लगातार हुई बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं, जबकि पानी के तेज बहाव के कारण मयूरभंज, कंधमाल, बौद्ध, देवगढ और क्योनझार जिले के कई गांवों से संपर्क टूट गया है।
झारखंड में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरखाई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जो फिलहाल खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में स्थानीय जिला प्रशासन निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित क्षेत्र में लाने में लगा हुआ है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य भर में तेज हवाओं और छिटपुट गरज के साथ भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment