मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने कम हवा के दबाव के आज शाम तक उत्तर-पश्चिम की तरफ बढने का अनुमान है। यह कल सुबह तक दक्षिणी आन्ध्रप्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु-पुददुचेरी तटों की ओर बढने तथा धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया है कि इसके प्रभाव से उत्तरी तमिलनाडु- पुद्दुचेरी और आन्ध्रप्रदेश के दक्षिणी तट तथा पडोसी रायलसीमा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है।
मछुआरों को कल तक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम और आसपास के पश्चिमी मध्य क्षेत्रों, मन्नार की खाड़ी और आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु, पुददुचेरी तथा श्रीलंका के तटों पर न जाने की सलाह दी गई है।
कम हवा का यह दबाव इस समय कराइकल के पूर्व-उत्तर-पूर्व में 470 किलोमीटर, मचिलीपट्टनम के दक्षिण पूर्व में 550 किलोमीटर और चेन्नई के पूर्व-दक्षिण पूर्व में 420 किलोमीटर दूरी पर केन्द्रित है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment