Categories: News-Headlines

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना

बंगाल की खाडी के दक्षिण-पश्चिम पर बना हवा के कम दबाव का क्षेत्र चेन्‍नई के पूर्व-दक्षिण पूर्व से लगभग साढे चार सौ किलोमीटर दूर केंदित है। अगले 24 घंटो के दौरान इसके, पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढने और तीव्र होकर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाडी में चक्रवात का रूप लेने की आशंका है।

इसके बाद ये उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढेगा और दक्षिण आंध्रप्रदेश और निकटवर्ती तमिलनाडु तटों से होते हुए सोमवार तक बंगाल की खाडी के पश्चिम मध्‍य पहुंचेगा। फिर मंगलवार को इसके, नैल्‍लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र तट को पार करने की संभावना है। चक्रवात के दौरान 80 से सौ किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान हैं।

इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने व्‍यापक वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त करते हुए अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्‍त विभाग ने राज्‍य के उत्तरी तटवर्ती जिलों में तेज से बहुत तेज वर्षा की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

21 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.