Categories: News-Headlines

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवात बना

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इसके आसपास के क्षेत्र में चक्रवात बन गया है। इससे इस इलाके में सोमवार तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। मंगलवार के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका है। इसके बाद चक्रवाती तूफान में बदल कर बंगाल की खाड़ी के मध्य में बढने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

मौसम विभाग ने इस महीने की आठ से बारह तारीख तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अधिकतर जगहों पर मध्यम वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने इस महीने की नौ तारीख से मछुआरों, छोटे जहाजों और नौकाओं को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के आसपास के क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व में मौजूद लोगों को आठ मई तक सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आठ से बारह मई तक पर्यटन और पोत परिवहन को रोकने की भी सलाह दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.