अमेरिका में फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसांटिस ने आधिकारिक रूप से देश के राष्ट्रपति के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन के लिए अपनी उम्मीदवारी घोषित की है। रॉन डेसांटिस ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर के मालिक एलन मस्क को करीब एक घंटे तक दिए गए साक्षात्कार में इस खबर का खुलासा किया। रॉन डेसांटिस ने संघीय निर्वाचन आयोग को अपने संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए।
रॉन डेसांटिस को कई महीनों से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप भी अगले वर्ष होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुकाबले के लिए रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन के अन्य उम्मीदवारों में सीनेटर टीम स्कॉट, संयुक्त राष्ट्र में पूर्व दूत निक्की हेली और उद्यमी विवेक रामास्वामी शामिल हैं। पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस के भी राष्ट्रपति नामांकन के लिए अभियान शुरू करने की संभावना है। माइक पेंस ने ट्रंप शासन के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment