Categories: News-Headlines

फ्रैंच ओपन टेनिस में, राफेल नडाल ने जैनिक सिनर और महिला सिंगल्‍स में इगा स्‍वेतिक ने मार्टा कोस्‍त्‍युक को हराकर क्‍वार्टर फाइनल में जगह बनाई

स्पेन के राफेल नडाल फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। नडाल ने इटली के यानिक सिनर को 7-5, 6-3, 6-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में नडाल का सामना 10वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्ज़मेन से होगा। श्वार्ज़मेन ने जर्मनी के लेन्नार्ड स्ट्रर्फ को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सर्बिया के नोवाक जोकोविच भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने संघर्षपूर्ण मुकाबले में इटली के लोरेंजो मुसेटी को पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में जोकोविच का मुकाबला इटली के मेटियो बेरेटीनी से होगा। छठी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में केई निशिकोरी को लगातार सेट में हराया।

महिला वर्ग में यूनान की मारिया सक्कारी सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सक्कारी किसी ग्रेंड स्लेम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली यूनान की पहली खिलाड़ी बन गई हैं। अमरीका की कोको गॉफ भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। कोको ग्रेंड स्लेम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली दुनिया की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। अगले दौर में कोको का मुकाबला चैक गणराज्य की बाराबोरा क्रायसिकोवा से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.