Categories: News-Headlines

फ्रांस में पेंशन प्राप्‍त करने की आयु सीमा बढ़ाने का विरोध तेज हुआ

फ्रांस के पेरिस में पुलिस ने सेवा निवृत्ति की आयु बढाने की राष्‍ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ की योजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे हैं। हजारों लोगों ने इस योजना के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया है। राष्‍ट्रव्‍यापी प्रदर्शन के 9वें दिन रेल और वायु यातायात में बाधा आई है जबकि कई शिक्षक काम पर नहीं गए। मध्‍य पेरिस में प्रदर्शन लगभग शांतिपूर्ण रहा लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों की खिडकियां तोड दीं और ब्रोड्यूक्‍स टाउन हॉल में आग लगा दी गई। संसद में सरकार द्वारा बिना मतदान के सेवानिवृत्ति की आयु दो वर्ष बढाकर 64 वर्ष करने का प्रावधान करने के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। राष्‍ट्रपति मैक्रॉ ने बुधवार को कहा था कि देशभर में विरोध के बावजूद यह कानून इस वर्ष के अंत तक लागू हो जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

9 minutes ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

9 minutes ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

9 minutes ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

9 minutes ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

2 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.