उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम पानी के भीतर ड्रोन का परीक्षण करने का दावा किया है। यह ड्रोन रेडियोधर्मी सुनामी पैदा कर सकता है। कोरिया की सरकारी सेंट्रल न्यूज एजेंसी- केसीएनए की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस ड्रोन का परीक्षण 21 से 23 मार्च तक किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ड्रोन परीक्षण से पहले देश के पूर्वी तटीय क्षेत्र में 59 घंटे से अधिक समय तक पानी में रहा। केसीएनए की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह परमाणु हथियार नौसेना के स्ट्राइकर समूहों और दुश्मन के प्रमुख परिचालन बंदरगाहों को नष्ट करने के लिए पानी के भीतर विस्फोट के माध्यम से एक सुपर-स्केल रेडियोधर्मी सुनामी बनाने के लिए विकसित किया गया है। यह हथियार 2012 से संचालन में है और पिछले दो वर्षों में इसके 50 से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं।
Kusumgar IPO GMP Today: निवेशकों में जबरदस्त उत्साह, ग्रे मार्केट में मजबूत संकेत Kusumgar IPO… Read More
Dhamaal 4 Review: हंसी, मस्ती और नॉस्टैल्जिया का फुल डोज, लेकिन हर किसी को नहीं… Read More
Karolína Muchová vs Coco Gauff: Wimbledon 2026 में रोमांचक मुकाबले के बाद Muchová फाइनल में… Read More
France vs Morocco: FIFA World Cup 2026 के क्वार्टर फाइनल में हाई-वोल्टेज मुकाबला France vs… Read More
IU और Lee Jong Suk ने चार साल बाद किया ब्रेकअप, एजेंसियों ने दी आधिकारिक… Read More
Delhi-NCR Weather: मानसून के तेज होने से अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment