विश्वकप फुटबॉल में कल ग्रुप-ई में स्पेन और जर्मनी के बीच मैच एक-एक से बराबरी पर छूटा। पहले हाफ तक कोई टीम गोल नहीं कर सकी। 62वें मिनट में अलवारो मोराटा ने गोल कर स्पेन को बढ़त दिला दी। 83वें मिनट में निकलास फलक्रुग ने जर्मनी के लिए बराबरी का गोल दागा। जर्मनी के लिए यह पहला विश्व कप है, जिसमें वह ग्रुप स्टेज के पहले दो मुकाबलों में से एक भी नहीं जीत पाया है। नॉकआउट में पहुंचने की संभावनाओं के लिए जर्मनी को अब अपने अंतिम मैच में कोस्टा रिका को हराना ही होगा। कोस्टा रिका ने कल जापान को एक-शून्य से हराया। ग्रुप-एफ में कल क्रोएशिया ने कनाडा को चार-एक से हरा दिया। इस जीत से क्रोएशिया अपने ग्रुप में शीर्ष पर आ गया है, जबकि कनाडा नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गया है। कल ही ग्रुप-एफ में मोरक्को ने उलट-फेर में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम बेल्जियम पर दो-शून्य की जीत दर्ज की। मोरक्को की 1998 के बाद विश्व कप में ये पहली और कुल तीसरी जीत है। मोरक्को ग्रुप में दूसरे स्थान पर आ गया है। बेल्जियम तीसरे स्थान पर है और उसे नॉकआउट में पहुंचने के लिए अगले मैच में क्रोएशिया पर जीत दर्ज करनी ही होगी।
विश्व कप में आज साढ़े तीन बजे कैमरून का मुकाबला सर्बिया से और शाम साढ़े छह बजे दक्षिण कोरिया का मुकाबला घाना से होगा। रात साढ़े नौ बजे पांच बार के चैंपियन ब्राजील का मुकाबला स्विट्जरलैंड से और देर रात साढ़े 12 बजे पुर्तगाल और उरुग्वे आमने-सामने होंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment