Categories: News-Headlines

फीफा विश्‍वकप में स्विट्जरलैंड सर्बिया को हराकर प्री-क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचा; ब्राजील ने कैमरून से हारकर अंतिम-16 में जगह बनाई

फुटबॉल विश्‍व कप में अंतिम 16 टीमें तय हो गई हैं। कल स्विट्जरलैंड और दक्षिण कोरिया ने अंतिम 16 में जगह बनाई। ग्रुप जी में स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 3-2 से पराजित किया। एक बड़े उलटफेर में विश्‍व में 43वें नंबर की कैमरून की टीम ने पांच बार के चैंपियन ब्राजील को 1-0 से हराया। विश्‍व की नंबर एक टीम ब्राजील पहले ही अंतिम 16 में पहुंच चुकी थी। इससे पहले ग्रुप एच में भी एक बड़े उलटफेर में 28वें नंबर की दक्षिण कोरिया ने 9वें नंबर की पुर्तगाल को 2-1 से हराकर बारह साल बाद अंतिम 16 में प्रवेश किया। क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो की अगुवाई में पुर्तगाल ने पहले ही प्री-क्‍वार्टर फाइनल में जगह बना ली थी। एक अन्‍य मैच में दो बार का चैंपियन उरूगवे की टीम घाना को 2-0 से हराने के बावजूद अंतिम 16 में नहीं पहुंच सकी। आज से अंतिम 16 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं। शाम साढ़े आठ बजे अमरीका का मुकाबला नीदरलैंड से और देर रात साढ़े बारह बजे अर्जेंटीना का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.