Categories: News-Headlines

फीफा फुटबॉल विश्वकप में फ्रांस ने ऑस्‍ट्रेलिया को 4-1 से हराया, मैक्सिको और पोलैंड का मैच गोल रहित ड्रॉ रहा

फीफा विश्व कप में कल मौजूदा चैम्पियन फ्रांस ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया। फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया पर 4-1 से जीत दर्ज की। ग्रुप स्टेज में फ्रांस से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की चिंताए बढ़ गई हैं। ऑस्ट्रेलिया को अपने ग्रुप में अभी डेनमार्क और ट्यूनीशिया जैसी टीम का सामना करना है। ग्रुप स्टेज के एक अन्य मैच में डेनमार्क और ट्यूनीशिया के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। पॉइंट्स टेबल में ट्यूनीशिया की टीम दूसरे स्थान पर है। वहीं डेनमार्क की टीम तीसरे स्थान पर। ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मैच 26 नवंबर को ट्यूनीशिया के साथ खेलना है और उसी दिन फ्रांस और डेनमार्क के बीच भी कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। कल मैक्सिको और पोलैंड के बीच मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। वहीं विश्‍वकप में कल एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। खिताब की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को दुनिया की 49वें नंबर की टीम सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही अब ग्रुप-C में अर्जेंटीना आखिरी पायदान पर पहुंच गई है, जबकि सउदी अरब पहले स्‍थान पर है।

विश्व कप में आज दोपहर साढे तीन बजे ग्रुप एफ में मोरक्को का सामना क्रोएशिया से होगा। शाम साढे छह बजे ग्रुप ई में जर्मनी का मुकाबला जापान से और रात साढे नौ बजे स्पेन का सामना कोस्टारिका से होगा। ग्रुप एफ में देर रात साढे बारह बजे बेल्जियम और कनाडा आमने-सामने होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

15 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.