Categories: News-Headlines

फिट इंडिया क्विज़ के दूसरे संस्करण के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं 12 अगस्त से लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर प्रसारित की जाएंगी

फिट इंडिया क्विज़ के दूसरे संस्करण के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं 12 अगस्त से लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर प्रसारित की जाएंगी। प्रतिस्पर्धाओं के कुल 13 एपिसोड होंगे, जिनका प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार को सुबह 8 बजे से किया जाएगा। इनकी मेजबानी एंकर तनय तिवारी और तान्या पुरोहित करेंगे।

राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल 72 छात्रों (36 स्कूलों से प्रत्येक के दो छात्र) ने अपने संबंधित राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से शीर्ष सम्मान हासिल किया। 36 विजेता स्कूलों में से प्रत्येक को 2.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पिछले महीने मुंबई में माननीय केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 2 छात्रों की टीम को कुल 25,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान दिया गया।

राष्ट्रीय स्तर के विजेता के लिए अब पुरस्कार राशि 25 लाख रुपये रखी गई है, जिसमें छात्रों को कुल 2.5 लाख रुपये मिलेंगे। प्रथम उपविजेता विद्यालय को 15 लाख रुपये और द्वितीय उपविजेता विद्यालय 10 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

फिट इंडिया क्विज़ का दूसरा संस्करण भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। क्विज़ में भारत के समृद्ध खेल इतिहास, फिटनेस और पोषण से संबंधित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।

क्विज़ का शुभारंभ पिछले साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस की पूर्व संध्या पर माननीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर तथा युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक की उपस्थिति में किया गया था। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित थे।

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश स्तर के लिए कुल 348 स्कूलों और 418 छात्रों का चयन किया गया था। इन छात्रों में 39 प्रतिशत छात्राएं थीं। चयनित स्कूलों ने दो छात्रों की एक टीम बनाई, जिन्होंने वेब राउंड की एक श्रृंखला के माध्यम से राज्य/केंद्र शासित प्रदेश चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा की। 36 राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों में चैंपियन की पहचान के लिए कुल 120 राउंड आयोजित किए गए।

फिट इंडिया क्विज़ के पहले संस्करण की सफलता के बाद, दूसरे संस्करण को बड़े पैमाने पर लोगों की प्रतिक्रिया मिली। क्विज़ के दूसरे संस्करण में भारत के 702 जिलों के 16,702 स्कूलों के 61,981 छात्रों ने भाग लिया। जबकि फिट इंडिया क्विज़ के पहले संस्करण में 13,502 स्कूलों के कुल 36,299 छात्रों ने भाग लिया था। पहले संस्करण की तुलना में क्विज़ के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.