Categories: News-Headlines

फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया ने जन औषधि च्यवनप्राश स्पेशल लॉन्च किया

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के अंतर्गत आज नई दिल्ली में एक नया उत्पाद जन औषधि स्पेशल च्यवनप्राश लॉन्च किया गया। फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि दाधीच ने इस नए उत्पाद को लॉन्च किया। च्वनप्राश स्पेशल अब पूरे देश के सभी जन औषधि केंद्रों पर उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। च्यवनप्राश स्पेशल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पेस्ट है, जिसे लगभग 50 जड़ी बूटियों और मसालों के सम्मिश्रण से तैयार किया जाता है।

सभी लोगों को सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की शुरूआत 2015 में फार्मास्यूटिकल्स विभाग, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गई थी। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) की कार्यान्वयन एजेंसी, फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) ने पूरे भारत में इस योजना को सफलतापूर्वक लागू किया है। वर्तमान समय में, पूरे देश में 9,000 से ज्यादा जनऔषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। इस योजना का कार्यान्वयन सफलतापूर्वक करते हुए चालू वित्त वर्ष में अब तक 869.12 करोड़ की बिक्री की जा चुकी है और इस वित्तीय वर्ष में इसे 1,200 करोड़ तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में, इन 9,000 केंद्रों में 1,759 से ज्यादा दवाएं और 280 सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं जिनमें सुविधा सैनिटरी पैड भी शामिल है, जिसे 1 रुपये प्रति पैड की दर से बेचा जाता है। जन औषधि दवाओं की कीमतें आम तौर पर ब्रांडेड दवाओं की कीमतों से 50% -90% कम होती हैं, जो खुले बाजार में उपलब्ध होती हैं। कुल मिलाकर, पिछले 8 वर्षों में, आम लोगों के लगभग 18,000 करोड़ रुपये की कुल बचत हुई है जिसका श्रेय इस महान योजना को जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.