Categories: News-Headlines

फरवरी में GST कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये पहुंचा, सालाना आधार पर 12 प्रतिशत की बढ़त

फरवरी, 2023 के दौरान संग्रहित सकल जीएसटी राजस्व 1,49,57करोड़ रुपये का रहा है जिसमें से सीजीएसटी 27,662 करोड़ रुपये है, एसजीएसटी 34,915 करोड़ रुपये है, आईजीएसटी 75,069 करोड़ रुपये (माल के आयात पर संग्रहित 35,689 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 11,931 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर संग्रहित 792 करोड़ रुपये सहित) है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में आईजीएसटी से सीजीएसटी में 34,770 करोड़ रुपये तथा एसजीएसटी में 29,054 करोड़ रुपये का निपटान किया है। फरवरी, 2023 के महीने के दौरान नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 62,432 करोड़ रुपये तथा एसजीएसटी के लिए 63,969 करोड़ रुपये रहा है। इसके अलावा, केंद्र ने जून 2022 के महीने के लिए 16,982 करोड़ रुपये का शेष जीएसटी मुआवजा भी जारी किया था और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को 16,524 करोड़ रुपये जारी किए थे, जिन्होंने पिछली अवधि के लिए एजी प्रमाणित आंकड़े भेजे थे।

फरवरी, 2023 के महीने के दौरान राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने में जीएसटी राजस्व की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है जो कि 1,33,026 करोड़ रुपये था। महीने के दौरान, वस्तुओं के आयात से राजस्व 6 प्रतिशत से अधिक तथा घरेलू कारोबार (सेवाओं के आयात सहित) से राजस्व पिछले वर्ष के समान महीने के दौरान इन स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक रहा है। जीएसटी लागू होने के बाद से इस महीने में सबसे अधिक 11,931 करोड़ रुपये का उपकर संग्रह हुआ। आम तौर पर, फरवरी 28 दिन का महीना होने के कारण राजस्व का संग्रह अपेक्षाकृत कम होता है।

नीचे दिया गया चार्ट चालू वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्व में रुझान को प्रदर्शित करता है। तालिका फरवरी, 2022 की तुलना में फरवरी, 2023 के महीने के दौरान प्रत्येक राज्य में संग्रहित जीएसटी का राज्य वार आंकड़ा प्रदर्शित करती है।

फरवरी 2023 के दौरान जीएसटी राजस्व में राज्यवार वृद्धि

राज्य
22-Feb
23-Feb

 वृद्धि

जम्मू और कश्मीर
326
434
33 प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश
657
691
5 प्रतिशत

पंजाब
1,480
1,651
12 प्रतिशत

चंडीगढ़
178
188
5 प्रतिशत

उत्तराखंड
1,176
1,405
20 प्रतिशत

हरियाणा
5,928
7,310
23 प्रतिशत

दिल्ली
3,922
4,769
22 प्रतिशत

राजस्थान
3,469
3,941
14 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश
6,519
7,431
14 प्रतिशत

बिहार
1,206
1,499
24 प्रतिशत

सिक्किम
222
265
19 प्रतिशत

अरुणाचल प्रदेश
56
78
39 प्रतिशत

नगालैंड
33
54
64 प्रतिशत

मणिपुर
39
64
64 प्रतिशत

मिजोरम
24
58
138 प्रतिशत

त्रिपुरा
66
79
20 प्रतिशत

मेघालय
201
189
-6 प्रतिशत

असम
1,008
1,111
10 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल
4,414
4,955
12 प्रतिशत

झारखंड
2,536
2,962
17 प्रतिशत

ओडिशा
4,101
4,519
10 प्रतिशत

छत्तीसगढ
2,783
3,009
8 प्रतिशत

मध्य प्रदेश
2,853
3,235
13 प्रतिशत

गुजरात
8,873
9,574
8 प्रतिशत

दादरा और नगर हवेली
260
283
9 प्रतिशत

महाराष्ट्र
19,423
22,349
15 प्रतिशत

कर्नाटक
9,176
10,809
18 प्रतिशत

गोवा
364
493
35 प्रतिशत

लक्षद्वीप
1
3
274 प्रतिशत

केरल
2,074
2,326
12 प्रतिशत

तमिलनाडु
7,393
8,774
19 प्रतिशत

पुदुचेरी
178
188
5 प्रतिशत

अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
22
31
40 प्रतिशत

तेलंगाना
4,113
4,424
8 प्रतिशत

आंध्र प्रदेश
3,157
3,557
13 प्रतिशत

लद्दाख
16
24
56 प्रतिशत

अन्य प्रदेश
136
211
55 प्रतिशत

केंद्र क्षेत्राधिकार
167
154
-8 प्रतिशत

कुल
98,550
1,13,096

15 प्रतिशत

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

16 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.