प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन कल से इंदौर में शुरू हो रहा है। 10 जनवरी तक चलने वाला यह सम्मेलन मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का विषय है-प्रवासी-भारतीय अमृतकाल में भारत के विश्वसनीय भागीदार।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी और प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करेंगी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आकाशवाणी से ख़ास बातचीत में कहा कि मैं तो प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभारी हूं। यह दुर्लभ अवसर मध्यप्रदेश को उन्होंने दिया है और मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि 66 देशों से दुनिया के प्रवासी भारतीय मध्य प्रदेश में आ रहे हैं उत्साह के साथ आ रहे हैं और मध्य प्रदेश के पास दुर्लभ अवसर है अपनी विशेषताओं को दुनिया के सामने रखने का और इसलिए जो आ रहे हैं हमारे प्रवासी भारतीय वो भी उत्साहित हैं, मध्य प्रदेश भी उत्साहित है।
प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन इस तरह से किया जाएगा कि लोग याद रखें और प्रवासी भारतीय अच्छी स्मृतियाँ लेकर वापस जाएँ। इस सम्मेलन के लिए लगभग 70 देशों के 3,500 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने पंजीकरण कराया है। 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चार साल के अंतराल के बाद पहली बार वास्तविक रूप में आयोजित किया जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ… Read More
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में ओडिशा के… Read More
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज दूरसंचार विभाग की… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कलबुर्गी में स्थित केंद्रीय कर्नाटक विश्वविद्यालय के 10वें… Read More
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को कर्नाटक के बीदर जिले के भालकी में श्री चन्नबासावाश्रम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment