Categories: News-Headlines

प्रयागराज महाकुंभ में आज जनजातीय सांस्कृतिक समागम 2025 के तहत युवा कुंभ का आयोजन किया जा रहा

प्रयागराज महाकुंभ में आज जनजातीय सांस्कृतिक समागम 2025 के तहत युवा कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से आठ हजार से अधिक आदिवासी युवा भाग ले रहे हैं।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष घोषित किया गया है। इसी के तहत पांच दिनों तक चलने वाले जनजातीय सांस्कृतिक समागम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्‍य जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि दुनिया में जितने भी बदलाव हुए हैं वे युवाओं के कारण हुए हैं। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि विकसित भारत बनाने की दिशा में काम करें।

ये परदे के पीछे से जो समाज को दिग्‍भ्रमित करने वाली राष्‍ट्र, धर्म, संस्‍कृति विरोधी शक्तियां हैं और उनको पहचानने की आवश्‍यकता है, पहचान कर हमको सामाजिक समरसता और राष्‍ट्र की एकता, अखंडता के लिए हमको सामूहिक रूप से अपने विकसित राष्‍ट्र बनाने की दिशा में हमें प्रयत्‍न करने की आवश्‍यकता है।

इस कार्यक्रम के दौरान सभी जनजातीए युवाओं ने जनजातीए संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने का संकल्‍प लिया। इस कार्यक्रम में अलग-अलग प्रदेशों के 25 युवाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो जनजातीए समाज के लोगों के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। इस जनजातीए सांस्‍कृतिक समागम के दौरान देशभर के 120 सांस्कृतिक नृत्य दल अपनी प्रस्‍तुति देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.