वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सावंत आज लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह ग्यारह बजे पणजी के पास डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति शपथ समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में दस हजार से अधिक लोगों के मौजूद रहने की संभावना है। डॉक्टर सावंत उत्तरी गोवा में सांखलिम सीट से विधायक हैं। वे पहली बार मार्च 2019 में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने थे।
गोवा में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटें जीती जो चालीस सदस्यों वाले सदन में बहुमत से एक कम है। तीन निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमान्तक पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment