प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का अंतिम संस्कार कल दिल्ली छावनी में किया जायेगा। उनके पार्थिव शरीर आज शाम विमान से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने की संभावना है। इससे पहले आज वैलिंग्टन में मद्रास रेजिमेंटल सेन्टर में श्रद्धांजलि सभा होगी। सेना प्रमुख एमएम नरवणे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना अध्यक्ष एडमिरल हरि कुमार श्रद्धाजलि सभा में भाग लेने आज सवेरे वैलिंग्टन पहुंचेगे।
इसके बाद जनरल रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जायेगा। कल पार्थिव शरीर नई दिल्ली में जनरल रावत के निवास पर लाया जायेगा जहां लोग सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रद्धाजलि दे सकते हैं।
जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की कल तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। जनरल रावत और 13 अन्य लोगों को ले जा रहा एमआई-17 वी-5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु में कोयम्बतूर के पास सुलूरू में वायु सेना केन्द्र से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय वायु सेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। इस दुर्घटना में एक मात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्टेन वरूण सिंह का वैलिंग्टन में सैनिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत 31 दिसम्बर 2016 से 31 दिसम्बर 2019 तक सेना प्रमुख थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment