भारत के रक्षा निर्माण कौशल को प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत, प्रधानमंत्री डिफेंसएक्सपो22 का उद्घाटन करेंगे
एक्सपो विशेष रूप से पहली बार भारतीय कंपनियों के लिए आयोजित एक रक्षा प्रदर्शनी का साक्षी बनेगा
प्रधानमंत्री डेफस्पेस पहल का शुभारंभ करेंगे, दीसा एयरफील्ड की आधारशिला रखेंगे और स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का अनावरण करेंगे
प्रधानमंत्री रक्षा प्रदर्शनी 22 का उद्घाटन करेंगे। ‘पाथ टू प्राइड’ थीम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा यह एक्सपो, अब तक आयोजित भारतीय रक्षा एक्सपो में सबसे बड़ी भागीदारी का साक्षी बनेगा। पहली बार, यह विशेष रूप से भारतीय कंपनियों के लिए आयोजित एक रक्षा प्रदर्शनी का भी साक्षी बनेगा, जिसमें विदेशी ओईएम की भारतीय सहायक कंपनियां, भारत में पंजीकृत कंपनी का डिवीजन, एक भारतीय कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम वाले प्रदर्शक शामिल हैं। यह आयोजन भारतीय रक्षा विनिर्माण कौशल के व्यापक दायरे और पैमाने का प्रदर्शन करेगा। एक्सपो में एक इंडिया पवेलियन और दस स्टेट पवेलियन होंगे। इंडिया पवेलियन में, प्रधानमंत्री हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ट्रेनर विमान- एचटीटी-40 का अनावरण करेंगे। विमान में अत्याधुनिक सामरिक प्रणालियां हैं और इसे पायलट अनुकूल सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री उद्योग और स्टार्टअप के माध्यम से अंतरिक्ष क्षेत्र में रक्षा बलों के लिए अभिनव समाधान विकसित करने के लिए मिशन डेफस्पेस का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री गुजरात में दीसा हवाई क्षेत्र की आधारशिला भी रखेंगे। यह फॉरवर्ड एयरफोर्स बेस देश के सुरक्षा ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा।
एक्सपो ‘भारत-अफ्रीका: रक्षा और सुरक्षा सहयोग के तालमेल के लिए रणनीति अपनाने’ विषय के तहत दूसरी भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता का भी साक्षी बनेगा। एक्सपो के दौरान दूसरे हिंद महासागर क्षेत्र+ (आईओआर+) कॉन्क्लेव का भी आयोजन किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के लिए (सागर) के अनुरूप शांति, विकास, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आईओआर+ देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक व्यापक संवाद हेतु एक मंच प्रदान करेगा। एक्सपो के दौरान, रक्षा के लिए पहली बार निवेशक बैठक भी आयोजित की जाएगी। इससे सौ से अधिक स्टार्टअप्स को मंथन 2022 में अपने नवाचारों को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा, जो कि आईडीईएक्स (रक्षा उत्कृष्टता के लिए नवाचार) का रक्षा नवाचार कार्यक्रम है। इस आयोजन में ‘बंधन’ कार्यक्रम के माध्यम से 451 साझेदारियों का भी शुभारंभ भी होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment