प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को योग दिवस पर कर्नाटक में मैसूरू पेलेस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों का नेतृत्व करेंगे। केंद्रीय आयुष मंत्री डॉक्टर सर्बानन्द सोनोवाल ने कहा है कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय है मानवता के लिए योग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। सर्बानन्द सोनोवाल ने कहा है कि यह विषय विश्व के सामने भू-राजनीतिक असमंजस की स्थिति से संबंधित है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई भी भाग लेंगे। इसमें लगभग 15 हजार लोग योगाभ्यास करेंगे। सर्बानन्द सोनोवाल ने आशा व्यक्त की कि दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोहों में लगभग 25 करोड़ लोग भाग लेंगे। यह दिवस 192 देशों में मनाया जाता है। वैश्विक आरोग्यता के लिए यह दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment