प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 14 से 16 तारीख तक बाली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। शिखर सम्मेलन में जी-20 नेता सम्मेलन के मुख्य विषय रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रांगर के तहत वैश्विक चिंता से जुडे प्रमुख मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल परिवर्तन सहित G-20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे के हिस्से के रूप में तीन कार्य सत्र आयोजित किए जाएंगे।
शिखर सम्मेलन के समापन सत्र में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को G-20 की अध्यक्षता सौंपेंगे। भारत इस साल एक दिसंबर से औपचारिक रूप से G-20 का अध्यक्ष बन जाएगा। शिखर सम्मेलन से अलग प्रधानमंत्री अपने कुछ समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह बाली में भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment