प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले महीने भारत और जर्मनी की सरकार के बीच उपयोगी विचार-विमर्श के बाद जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से मिलना उनके लिए खुशी की बात होगी। उन्होंने अपनी कल से शुरू होने वाली जर्मनी और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा से पहले कहा कि वह जर्मनी की अध्यक्षता में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए वहां के चांसलर के निमंत्रण पर जर्मनी के श्लॉस एल्मौ का दौरा करेंगे। जर्मनी ने, मानवता को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के प्रयास में, अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका जैसे अन्य लोकतांत्रिक देशों को भी जी-7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है।
प्रधानमंत्री मोदी शिखर सम्मेलन के सत्रों के दौरान, पर्यावरण, ऊर्जा, जलवायु, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, आतंकवाद से निपटने, स्त्री-पुरूष समानता और लोकतंत्र जैसे विषयों पर जी-7 के भागीदार देशों और अतिथि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वे यूरोप में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से मिलने के लिए उत्सुक हैं, जो अपनी स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और यूरोपीय देशों के साथ भारत के संबंधों को भी मजबूत कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे स्वदेश लौटते समय, मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक के लिए कुछ समय अबू धाबी में रुकेंगे। वह संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment