पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक जीवंतता को प्रदर्शित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 दिसंबर को अपराह्न लगभग 3 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
यह तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 6 से 8 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है तथा इसे पहली बार मनाया जा रहा है। यह महोत्सव पूर्वोत्तर भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगा, जिसमें पारंपरिक कला, शिल्प और सांस्कृतिक प्रथाओं की विविधता को एक साथ लाया जाएगा।
पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि उत्पाद और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने के लिए इस महोत्सव में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इस महोत्सव में कारीगरों की प्रदर्शनियां, ग्रामीण हाट, राज्य विशेष मंडप होंगे और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रमुख कार्यक्रमों में निवेशक गोलमेज सम्मेलन और क्रेता-विक्रेता बैठकें शामिल हैं, जिन्हें इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क, भागीदारी और संयुक्त पहलों को निर्मित करने तथा मजबूत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस महोत्सव में डिज़ाइन कॉन्क्लेव और फैशन शो होंगे, जिसमें पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध हथकरघा और हस्तशिल्प परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हुए, इस महोत्सव में जीवंत संगीत प्रदर्शन और पूर्वोत्तर भारत के व्यंजनों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment