प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 नवंबर को केदारनाथ, उत्तराखंड की यात्रा पर जाएंगे। प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 2013 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त होने के बाद समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है। संपूर्ण पुनर्निर्माण कार्य प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हुआ है, जिन्होंने परियोजना की प्रगति की लगातार समीक्षा और निगरानी की है।
प्रधानमंत्री सरस्वती आस्थापथ पर पूरे हो चुके और अभी जारी कार्यों की समीक्षाव निरीक्षण करेंगे।
प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वे पूरी हो चुकी प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें सरस्वती पुश्ता दीवार आस्थापथ और घाट, मंदाकिनी पुश्ता दीवार आस्थापथ, तीर्थ पुरोहित आवास और मंदाकिनी नदी पर गरुड़ चट्टी पुल शामिल हैं। इन परियोजनाओं को 130 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री संगम घाट पुनर्विकास, प्राथमिक चिकित्सा और पर्यटक सुविधा केंद्र, प्रशासनिक कार्यालय और अस्पताल, दो अतिथि गृह, पुलिस स्टेशन, कमान एवं नियंत्रण केंद्र, मंदाकिनी आस्थापथ,कतार प्रबंधन और वर्षा आश्रय तथा सरस्वती नागरिक सुविधा भवन सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे, जिनकी कुल लागत 180 करोड़ रुपये से अधिक है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment