प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 दिसंबर 2021 को कानपुर का दौरा करेंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
शहरी गतिशीलता में सुधार करना प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है। यह आईआईटी कानपुर से मोती झील तक पूरा 9 किलोमीटर लंबा खंड है। प्रधानमंत्री कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करेंगे और आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी करेंगे। कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, और इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है।
प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे। 356 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की क्षमता लगभग 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी से लेकर कानपुर के पनकी तक फैली इस परियोजना को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। यह क्षेत्र में बीना रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों को पहुंचाने में मदद करेगी।
प्रधानमंत्री आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान, सभी छात्रों को राष्ट्रीय ब्लॉकचैन परियोजना के तहत संस्थान में विकसित एक आंतरिक ब्लॉकचैन संचालित तकनीक के माध्यम से डिजिटल डिग्री प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्रियों का शुभारंभ करेंगे। ये डिजिटल डिग्री विश्व स्तर पर सत्यापित की जा सकती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment