Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी 25 मार्च को कर्नाटक का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मार्च को कर्नाटक का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:45 बजे चिक्कबल्लापुर में मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे और मेट्रो में सवारी भी करेंगे।

प्रधानमंत्री चिक्काबल्लापुर में

छात्रों को नए अवसरों का लाभ उठाने और इस क्षेत्र में सुलभ एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में मददगार साबित होने वाली एक पहल के तहत प्रधानमंत्री श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (एसएमएसआईएमएसआर) का उद्घाटन करेंगे। यह संस्थान श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी फॉर ह्यूमन एक्सीलेंस द्वारा चिक्कबल्लापुर के मुद्देनहल्ली में सत्य साई ग्राम में स्थापित किया गया है। एक ग्रामीण क्षेत्र में स्थित और चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के गैर-व्यावसायीकरण की दृष्टि से स्थापित, एसएमएसआईएमएसआर सभी को पूरी तरह से निःशुल्क चिकित्सा शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल की सुविधा प्रदान करेगा। यह संस्थान शैक्षणिक वर्ष 2023 से अपना कामकाज शुरू कर देगा।

प्रधानमंत्री बेंगलुरू में

प्रधानमंत्री का देश भर में शहरी आवागमन के विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान रहा है। इसी के अनुरूप, प्रधानमंत्री द्वारा बेंगलुरु मेट्रो फेज-2 के तहत रीच-1 विस्तार परियोजना की 13.71 किलोमीटर लंबी व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) मेट्रो से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) मेट्रो स्टेशन पर किया जाएगा। लगभग 4250 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, इस मेट्रो लाइन के उद्घाटन से बेंगलुरु में यात्रियों को एक स्वच्छ, सुरक्षित, तेज और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे आवागमन में और आसानी होगी तथा शहर में यातायात की भीड़ कम होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.