प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की बृस्पतिवार और शुक्रवार को चीन की मेज़बानी में हो रही चौदहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन ऑनलाइन आयोजित होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ब्रिक्स सभी विकासशील देशों के साझा सरोकारों पर विचार-विमर्श करने का मंच बन गया है। चौदहवें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद, व्यापार, स्वास्थ्य, परम्परागत औषधि, पर्यावरण, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, तकनीकी तथा व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण तथा सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम स्तर के उद्योगों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। इस दौरान बहुस्तरीय प्रणाली, कोरोना महामारी के विरुद्ध संघर्ष और वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। ब्रिक्स देश बहुस्तरीय प्रणाली में प्रतिनिधित्व बढ़ाने और इसे समावेशी बनाने के लिए लगातार सुधार की मांग करते रहे हैं।
प्रधानमंत्री शिखर सम्मेलन से पहले कल ब्रिक्स उद्योग मंच की बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे। यह भाषण ऑनलाइन होगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment