प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 मार्च को गुजरात दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह गांवों, तालुका और जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की रैली को संबोधित करेंगे और कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह रैली 11 मार्च को जीएमडीसी मैदान में होगी जिनमें राज्य के करीब एक लाख लोगों के हिस्सा लेने की संभावना है।
अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री 12 मार्च को ‘गुजरात खेल प्राधिकरण द्वारा सरदार पटेल स्टेडियम में आयोजित ‘खेल महाकुंभ’ में भी हिस्सा लेंगे जिसमें गांवों, तालुका और जिला स्तर के युवा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गांधीनगर जिले के लवादा गांव में स्थित विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय और आंतरिक सुरक्षा में विशेषज्ञता वाले इस विश्वविद्यालय को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने 28 सितंबर, 2020 को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया था।
वर्तमान ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू की स्थिति और सामान्य से अधिक तापमान को देखते… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम वाराणसी में छह हजार तीन सौ 50 करोड रूपए… Read More
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान… Read More
भारत ने 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:38 बजे बिजली की अपनी अब तक की… Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में… Read More
रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशाखापत्तनम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment