Categories: News-Headlines

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने वाहनों और मशीनों में लगाई आग

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगीं तीन मशीनों और दो वाहनों में आग लगा दी। नक्सलियों द्वारा आगजनी का वीडियो रिकॉर्ड करने और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की भी खबर है।

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार शाम जिले के कलमुच्चे और मरापी गांव के मध्य नक्सलियों ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत सड़क निर्माण के काम में लगे दो ट्रकों, दो मिक्सर मशीनों तथा एक जेसीबी मशीन में आग लगा दी।

शलभ सिन्हा ने बताया कि हथियारबंद नक्सलियों ने शुक्रवार को शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर निर्माण स्थल पर धावा बोला और मजदूरों को काम बंद करने के लिए कहा और बाद में नक्सलियों ने मशीनों और वाहनों में आग लगा दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घटना के लिए जिम्मेदार नक्सलियों की खोज शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है जिसमें दो ट्रक जलते हुए नजर आ रहे हैं और वहां करीब में ही वर्दी पहने कुछ नक्सली भी दिख रहे हैं।

शलभ सिन्हा ने बताया, “पुलिस दल ने घटनास्थल से एक बैनर बरामद किया है जिसमें निर्माण कार्य बंद करने के लिए कहा गया है। बैनर में स्थानीय लोगों की अनुमति के बिना काम करने वाले सड़क ठेकेदारों को जान से मारने की धमकी दी गई है।”

Leave a Comment

Recent Posts

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर, फिर चर्चा में आया कपल

गौरी खान और शाहरुख खान ने खरीदा 37 करोड़ रुपये का दिल्ली वाला पहला घर,… Read More

6 hours ago

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने टेस्ट में दर्ज की पारी और 85 रन की बड़ी जीत, Bangladesh पूरी तरह हुई बेअसर

Zimbabwe vs Bangladesh: जिम्बाब्वे ने वन-ऑफ टेस्ट में बांग्लादेश को एकतरफा अंदाज में हराया Zimbabwe… Read More

11 hours ago

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 सेमीफाइनल में Mbappe नहीं, अब Lukaku और Merino की टीमों की टक्कर

Belgium vs Spain: FIFA World Cup 2026 के सेमीफाइनल में होगी दो दिग्गज टीमों की… Read More

11 hours ago

INDW vs EN-W Test: स्मृति-हरमन की फिफ्टी, Kranti Gaud का पहला झटका, मैच रोमांचक मोड़ पर

INDW vs EN-W: भारत और इंग्लैंड महिला टेस्ट मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दमदार… Read More

12 hours ago

शेख हसीना दिसंबर में बांग्लादेश लौटेंगी, Awami League नेताओं संग अदालत में करेंगी आत्मसमर्पण की तैयारी

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने दिसंबर में वापसी का किया ऐलान बांग्लादेश की… Read More

12 hours ago

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘हम उनके साथ सही नहीं कर रहे’

आकाश चोपड़ा ने संजू सैमसन को लेकर उठाए सवाल, बोले- 'हम उनके साथ सही नहीं… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.