प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहली अक्तूबर को देश में 5जी मोबाइल सेवा का शुभारंभ करेंगे। संचार मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन ने बताया कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में इस सेवा की शुरूआत की जायेगी। यह देश के डिजिटल बदलाव और संपर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। एशिया की इस सबसे बड़ी तकनीकी प्रदर्शनी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारामन और धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे।
रिलायंस उद्योग के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, भारती एयरटेल के सुनील मित्तल और वोडाफोन आइडिया इंडिया के प्रमुख रविन्दर टक्कर भी इस आयोजन में शामिल होंगे।
दूरसंचार विभाग और सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया संयुक्त रूप से एक से चार अक्तूबर तक इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन करेंगे। यह सम्मेलन वर्तमान प्रौद्योगिकी के विकास और भविष्य में व्यवसाय की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करेगा।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment