Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन -इन्फिनिटी फोरम-टू को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी सम्मेलन -इन्फिनिटी फोरम-टू को संबोधित करेंगे। भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण और गिफ्ट सिटी इसकी मेज़बानी करेंगे।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के पूर्ववर्ती कार्यक्रम के रूप में इन्फिनिटी फोरम टू सम्मेलन -ऑन लाइन और ऑफ लाइन -हाईब्रिड यानी मिश्रित स्वरूप में आयोजित होगा। इसके तहत GIFT सिटी में केवल व्यक्तिगत आमंत्रण पर और आभासी रूप से आयोजित कार्यक्रम में वैश्विक स्तर पर प्रतिभागी भाग लेंगे।

इन्फिनिटी फोरम वित्तीय सेवाओं का वैश्विक मंच है जहां प्रगतिशील विचार, सामायिक समस्‍याओं, विश्‍व भर से नवाचार प्रौद्योगिकियों की खोज की जाती है, चर्चा की जाती है और समाधान और अवसरों में बदला जाता है।

सम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, रेल, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे। इन्फिनिटी फोरम-टू -गिफ्ट-आईएफएससी: नर्व सेंटर फॉर न्यू एज ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज विषय पर केंद्रित होगा। इसमें भारत और दुनिया भर के वित्तीय क्षेत्र के कई दिग्गज व्यावहारिक चर्चा में शामिल होंगे।

दूसरा इन्फिनिटी फोरम, गिफ्ट- आईएफसी: नये युग की वैश्विक वित्तीय सेवाओं के नर्व सेंटर विषय पर होगा। इसमें भारत और विश्व भर के वित्तीय क्षेत्र से संबंधित अनेक प्रबुद्धजनों की भागीदारी होगी और उपयोगी चर्चा की जायेगी।

शुक्रवार को फिनटेक संस्थाओं के लिए एक इन्वेस्टर्स मीट आयोजित होगा जिसमें आई एफ एस सी ए द्वारा अधिकृत वित्त प्रौद्योगिकी संगठन या आई एफ एस सी ए से आशय पत्र प्राप्‍त संस्‍थान और आई एफ एस सी ए द्वारा अधिकृत उत्‍प्रेरक शामिल होंगे।

पहला इन्फिनिटी फोरम दिसंबर 2021 में आयोजित किया गया था जिसमें 80 से अधिक देशों के 95 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिनिधि के तौर पर पंजीकरण कराया था। इसमें मुख्य कार्यक्रम के साथ फिनटेक शोकेस कार्यक्रम भी आयोजित हुआ था जिसमें 100 से अधिक प्रदर्शकों ने आभासी रूप से हिस्सा लिया था।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

2 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

2 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

2 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

2 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

4 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.