प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भरताः कार्य के लिए आह्वान विषय पर आज वेबिनार को संबोधित करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस वेबिनार का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में सरकार के विभिन्न कार्यक्रमों को और आगे बढ़ाने के लिए इसमें सभी हितधारकों को शामिल करना है।
बेविनार में चार विषयों पर चर्चा होगी। घरेलू उद्योग के लिए कैपिटल प्रोक्योरमेंट बजट में प्रगतिशील वृद्धि, अवसर और चुनौतियां देश में सर्वांगीण रक्षा अनुसंधान और विकास पारस्थितिकी तंत्र विकसित करना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ और अन्य संगठनों के साथ उद्योगों द्वारा स्पेशल पर्पज ह्वेकल-एसपीवी और व्यापक परीक्षण और प्रमाणन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक स्वतंत्र नोडल संस्था की स्थापना। घोषणाओं को समयबद्ध लागू करने के लिए एक सहभागी दृष्टिकोण विकसित करने के मकसद से सत्रों की योजना इस तरह से बनाई गई है कि सभी हितधारकों के साथ पर्याप्त बातचीत हो सके।
रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बताया कि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं।
भारत आज विश्व की महाशक्तियों में आगे आ गया है। चाहे आर्थिक मामले में लें, कृषि के मामले में लें, सेना के मामले में लें, सुरक्षा के कोई क्षेत्र ले लें आप। सेना में तो क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। पहले से हम बाहर से मंगाते थे सब चीजें, आज सारी की सारी चीजें यहां भारत में बन रही हैं। इस समय हम 72 से ज्यादा देशों को अपनी बनाई हुई चीजें बाहर को दे रहे हैं। लोग ले जा रहे हैं, जो पब्लिक डोमेन में हैं। आज हम पूर्ण तरह से आत्मनिर्भर हैं। आज आप देख रहे हैं कि सारी सीमाएं आज हमारी चाकचौबंद हैं। इससे जो हमारा सोच है उसे बहुत ही मजबूती मिल रही है और मिलेगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वेबिनार के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगे।
दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया 20 जून से शुरू… Read More
सरकार ने Coal India Limited में अपनी 1% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव रखा है। अधिक… Read More
Competition Commission of India ने इंडोविदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के EPL Limited में विलय को… Read More
अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने चंद्रमा पर आधार स्थापित करने के लिए भेजे जाने… Read More
Supreme Court of India आज निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)… Read More
केंद्र सरकार ने अवैध घुसपैठ और अन्य कारणों से हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों की जांच… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment