Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने NCC कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों, जनजातीय अतिथियों और झांकी कलाकारों के साथ बातचीत की।

प्रधानमंत्रा ने कहा, भारत की युवा पीढ़ी देश की जिम्मेदारियों के लिए तैयार हैं और अपना दायित्व निभाने के लिए तत्पर हैं। NCC और NSS ऐसे संगठन हैं जो युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय लक्ष्यों और सरोकारों से जोड़ते हैं। कोरोना काल में NCC और NSS के वॉलंटियर्स ने देश के सामर्थ्य को बढ़ाया है। दूसरा युवा देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी भी युवा हैं। देश के निर्माण की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी युवाओं के कंधे पर है। बीते कुछ हफ्तों में मुझे युवाओं से मिलने का मौका मिला। युवाओं से संवाद 2 कारणों से मेरे लिए महत्वपूर्ण होता एक तो इसलिए कि युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है जुनून होता है और नयापन होता है। युवाओं के माध्यम से सारी सकारात्मकता मुझे लगातार प्रेरित करती रहती है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

5 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.