प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक भारत से टीबी उन्मूलन का आह्वाहन किया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (PMTBMBA) के तहत सामुदायिक जुड़ाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है, व्यक्तियों व संगठनों को पोषण और नैदानिक सहायता के लिए रोगियों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस बारे में कैबिनेट सचिव ने 7 अक्टूबर, 2022 को सभी सचिवों को पत्र लिखा था। उन्होंने इसमें “निक्षय मित्र” पहल के तहत टीबी रोगियों को गोद लेने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया है। इस पहल में कैबिनेट सचिव सहित कैबिनेट सचिवालय के सभी अधिकारी शामिल हुए हैं। कैबिनेट सचिव ने झारखंड के जामताड़ा स्थित टीबी क्लिनिक में अपना उपचार करा रहे सभी 15 टीबी रोगियों को गोद लिया है, जहां 1984 में उनकी पहली तैनाती हुई थी। अब तक कैबिनेट सचिवालय के अधिकारियों ने कुल 54 टीबी रोगियों को गोद लिया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment