नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022-23 में हॉट मेटल और क्रूड स्टील का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की प्रशंसा की है।
सेल ने इस वर्ष 194.09 लाख टन हॉट मेटल और 182.89 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन किया, जो पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन क्रमशः 3.6 प्रतिशत और 5.3 प्रतिशत से कहीं अधिक है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे पता चलता है कि भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा: “इस शानदार उपलब्धि के लिए बहुत बधाई! SAIL का यह उत्पादन बताता है कि स्टील ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा हैं।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment