Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट में कहा कि उन्‍होंने प्रधानमंत्री को जानमाल के नुकसान, सडक, फसलों की स्थिति और चारधाम यात्रा तथा कावड यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। मुख्‍यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को टेलीफोन पर राज्‍य आपदा मोचन बल, पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के बारे में बताया।

आज प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी ने दूरभाष के माध्यम से उत्तराखंड में भारी बारिश के दृष्टिगत प्रदेश की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

प्रधानमंत्री जी को प्रदेश में जान-माल व फसलों की क्षति, सड़कों की स्थिति, चार धाम यात्रा तथा कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में…

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 10, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी फोन पर बातचीत की। मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू ने प्रधानमंत्री को जानमाल के नुकसान के बारे में जानकारी दी और केंद्र सरकार से राज्‍य के लिए विशेष आर्थिक पैकेज का अनुरोध किया। मुख्‍यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इस स्थिति को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करने की भी अपील की।

केंद्र सरकार से प्रदेश में हुए नुकसान से उबरने के लिए तत्काल विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की और इस स्थिति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का भी आग्रह किया। हम सब मिलकर इस संकट से उबरेंगे और हिमाचल को पहले से भी अधिक मजबूत राज्य बनाएंगे।#हिमाचलबाढ़#DisasterResponse#recoverysupport

— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) July 10, 2023

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

4 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.