Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के मुख्य न्यायाधीश के विचार का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के बारे में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई.चंद्रचूड़ के विचार की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; ‘हाल ही में आयोजित एक समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की आवश्यकता के बारे में चर्चा की। उन्होंने इसके लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया। यह एक प्रशंसनीय विचार है, जिससे अनगिनत लोगों, विशेषकर युवाओं को काफी मदद मिलेगी।’

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ‘भारत में अनगिनत भाषाएं हैं, जो हमारी सांस्कृतिक जीवंतता को काफी हद तक बढ़ा देती हैं। केंद्र सरकार भारतीय भाषाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अथक प्रयास कर रही है, जिसमें इंजीनियरिंग और चिकित्सा जैसे विषयों को संबंधित विद्यार्थि‍यों की मातृ भाषा में पढ़ने का विकल्प देना भी शामिल है।’

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

9 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

9 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

9 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

10 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.