प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा गुजरात के कच्छ जिले के धोरडो गांव को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किए जाने की प्रंशसा की।
धोरडो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2009 और वर्ष 2015 में धोरडो गांव की अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “कच्छ के धोरडो गांव को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए सम्मानित किए जाने पर बेहद रोमांचित हूं। यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की संभावनाओं, बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी दर्शाता है।”
धोरडो इसी तरह जगमगाता रहे और विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करता रहे!
मैं वर्ष 2009 और वर्ष 2015 में धोरडो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं। मैं आप सभी को धोरडो की अपनी पिछली यात्राओं की यादें साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं। इससे और भी लोग यहां आने के लिए प्रेरित होंगे और, #AmazingDhordo का उपयोग करना न भूलें।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment