Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने वीवाटेक के 5वें संस्करण को संबोधित किया; भारत विश्‍व के सबसे बड़े स्‍टार्टअप क्षेत्र के रूप में उभरा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत महामारी के मध्‍य में भी अनुकूल और लचीला बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि भारत ने इस अवधि के दौरान खनन, अंतरिक्ष, बैंकिंग, परमाणु ऊर्जा और अन्‍य क्षेत्रों में बड़े सुधार लागू किए हैं। आज दोपहर विवाटैक में मुख्‍य भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में वह सब कुछ है जिसकी स्‍टार्टअप और निवेशकों को जरूरत है। उन्‍होंने विश्‍व को प्रतिभा, बाजार, पूंजी, पारिस्‍थितिकी और उदारता की संस्‍कृति के पांच स्‍तंभों के आधार पर भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्‍व के सबसे बड़े स्‍टार्टअप क्षेत्र के रूप में उभर कर आया है। उन्‍होंने कहा कि हाल के वर्षों में अनेक स्‍टार्टअप सामने आए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जहां पारम्‍परिक उद्यम नाकाम होते हैं वहां नवाचार से सहायता मिलती है। उन्‍होंने कहा कि कोविड महामारी ने अनेक पारम्‍परिक विधियों को परखने का अवसर दिया और नवाचार ने ही इस स्थिति से बाहर निकाला। उन्‍होंने कहा कि डिजिटल मीडिया से लोगों को संकट से निपटने, जुड़ने और छोटी जगह से भी काम करने में मदद मिली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में स्‍वदेशी तकनीक के कारण कोविड महामारी से लड़ाई में मदद मिली है। आरोग्‍य सेतू संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का प्रभावी ढ़ग से पता लगाने में सफल रहा और कोविन प्‍लेटफॉर्म से लाखों लोगों को कोविड वैक्‍सीन देने में मदद मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आधार के कारण महामारी के दौरान समय पर मदद उपलब्‍ध कराने, नि:शुल्‍क राशन और खाद्य तथा रसोई ईंधन वितरित करने में भी सहायता मिली।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वर्ष कई रूकावटें आई लेकिन इन के बावजूद हताशा पैदा नहीं हुई। उन्‍होंने कहा कि हमें मरम्‍मत और तैयारी के दो सिद्धांतों पर ध्‍यान देना चाहिये।

Leave a Comment

Recent Posts

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

2 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

23 hours ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

1 day ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

1 day ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

3 days ago

This website uses cookies.