Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय खेल 2022 के समापन पर एथलीटों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल 2022 में भाग लेने वाले सभी एथलीटों को शुभकामनाएं दी हैं और पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है। राष्ट्रीय खेल 2022 की शानदार सफलता के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि एथलीटों द्वारा खेल अवसंरचना की व्यापक रूप से सराहना की गई है और खेलों को; पुनर्चक्रण पर जागरूकता बढ़ाने, प्लास्टिक कचरे को कम करने और स्वच्छता को बढ़ाने सहित सतत विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने आतिथ्य-सत्कार के लिए गुजरात के लोगों और सरकार की सराहना की।

ट्वीट की एक श्रृंखला में, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “राष्ट्रीय खेल 2022 कल संपन्न हुए। मैं हर उस एथलीट को सलाम करता हूं, जिन्होंने भाग लिया और खेल भावना को विस्तार दिया। खेलों में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई। उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। सभी एथलीटों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

“इस साल के राष्ट्रीय खेल विभिन्न कारणों से विशेष थे। एथलीटों द्वारा खेल अवसंरचना की व्यापक रूप से सराहना की गई है। पारंपरिक खेलों में व्यापक भागीदारी भी मुख्य आकर्षणों में से एक थी।”

“राष्ट्रीय खेल, 2022 को पुनर्चक्रण पर जागरूकता बढ़ाने, प्लास्टिक कचरे को कम करने और स्वच्छता को बढ़ाने सहित सतत विकास पर विशेष ध्यान देने के लिए भी याद किया जाएगा। मैं खेलों के माध्यम से आतिथ्य-सत्कार के लिए गुजरात के लोगों और सरकार की भी सराहना करना चाहता हूं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.