प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जलमार्ग-68 के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की है जिससे गोवा में पंजिम से वास्को के बीच की दूरी 9 किलोमीटर कम हो गई है और यह यात्रा अब केवल 20 मिनट में पूरी की जा सकती है। इससे पूर्व पंजिम से वास्को की दूरी लगभग 32 किलोमीटर थी और इस यात्रा को पूरा करने में लगभग 45 मिनट का समय लगता था।
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग एवं पर्यटन राज्य मंत्री, श्रीपद वाई नाइक के ट्वीटस की एक श्रृंखला के उत्तर में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गोवा में पंजिम से वास्को के बीच यह संपर्क लोगों को यातायात में राहत देगा और साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा; “पंजिम से वास्को के बीच इस कनेक्टिविटी से लोगों को राहत मिलने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।”
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment