Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने यशोभूमि में जी-20 देशों के संसदीय पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन-पी 20 का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में यशोभूमि में जी-20 देशों के संसदीय पीठासीन अधिकारियों के सम्‍मेलन – पी 20 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उसके पास लोकतांत्रिक संस्थाओं का समृद्ध इतिहास है।

देश के इस समृद्ध लोकतांत्रिक इतिहास में सभा और समिति की भूमिका का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि नागरिक इन संस्‍थाओं के माध्यम से सामूहिक निर्णय लिया करते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में न केवल विश्व की सबसे बडी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होती है, बल्कि इसमें लोगों की भागीदारी भी लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पी-20 सम्‍मेलन लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा वैश्विक महत्व और वर्तमान चुनौतियों का समाधान ढूंढने की प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।

उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। श्री बिरला ने कहा कि विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक देश का विषय नहीं है, बल्कि यह सभी देशों का दायित्व है।

दो दिन का यह आयोजन भारत की जी-20 अध्‍यक्षता की थीम के अनुरूप एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्‍य के लिए संसद विषय आयोजित है।

इसमें विभिन्न देशों की संसद के पीठासीन अधिकारी और सदस्यों के अलावा अफ्रीकी संसद के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं। आज दो सत्रों का आयोजन किया जाएगा। पहला सत्र सतत् विकास लक्ष्यों के लिए एजेंडा 2030 पर होगा।

इसमें स्‍पेन, सऊदी अरब, ओमान, यूरोपीय संसद, इटली और दक्षिण अफ्रीका के वक्‍ता शामिल होंगे। दूसरा सत्र एक पृथ्‍वी, सतत् ऊर्जा स्रोत परिवर्तन- हरित भविष्य का मार्ग विषय पर आयोजित होगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, संयुक्‍त अरब अमीरात के प्रतिनिधि और राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश भाग लेंगे।

आज शाम पी-20 सम्‍मेलन के प्रतिनिधि नए संसद भवन को देखने जाएंगे और संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला पुराने संसद भवन यानी संविधान सदन में अतिथियों के सम्मान में भोज देंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

8 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

11 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

12 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

12 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.