प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के शिरडी, अहमदनगर में स्वास्थ्य, रेल, सड़क, तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में लगभग 7500 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया और उनकी आधारशिला रखी। विभिन्न विकास परियोजनाओं में अहमदनगर सिविल अस्पताल में आयुष अस्पताल; कुर्दुवाड़ी-लातूर रोड रेलवे खंड (186 किमी.) का विद्युतीकरण; जलगांव को भुसावल से जोड़ने वाली तीसरी और चौथी रेलवे लाइन (24.46 किमी); एनएच-166 (पैकेज-I) के सांगली से बोरगांव खंड को चार लेन का बनाना; और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मनमाड टर्मिनल पर अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने अहमदनगर सिविल अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और स्वामित्व कार्ड भी वितरित किये।
अन्य परियोजनाओं के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने शिरडी में दर्शनों की कतार के लिए नये परिसर का उद्घाटन किया, निलवंडे बांध के बाएं तट (85 किमी) का नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित किया, और 86 लाख से अधिक किसान-लाभार्थियों को फायदा पहुंचाने वाली ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना’ शुरू की।
प्रधानमंत्री ने शिरडी में दर्शनों की कतार के जिस नये प्रतीक्षा परिसर का उद्घाटन किया, वह एक जबरदस्त अत्याधुनिक भवन है जिसकी परिकल्पना भक्तों के लिए आरामदायक प्रतीक्षा क्षेत्र प्रदान करने के लिए की गई है। अनेक हॉलों से सुसज्जित इस परिसर में दस हजार से अधिक भक्तों की बैठने की क्षमता है। इसमें क्लॉकरूम, शौचालय, बुकिंग काउंटर, प्रसाद काउंटर, सूचना केन्द्र आदि जैसी वातानुकूलित सार्वजनिक सुविधाएं हैं। इस दर्शनों की कतार के इस नये प्रतीक्षा परिसर की आधारशिला अक्टूबर 2018 में प्रधानमंत्री ने रखी थी।
प्रधान मंत्री ने निलवंडे बांध के बाएं किनारे (85 किमी) नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पानी के पाइप वितरण नेटवर्क की सुविधा से 7 तहसीलों (अहमदनगर जिले में 6 और नासिक जिले में 1) के 182 गांवों को लाभ होगा। निलवंडे बांध की कल्पना सबसे पहले 1970 में की गई थी। इसे करीब 5177 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।
प्रधानमंत्री ने ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरूआत की। यह योजना महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 86 लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करके फायदा पहुंचाएगी।
प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया और राष्ट्र को समर्पित किया। इनमें अहमदनगर सिविल अस्पताल में आयुष अस्पताल; कुर्दुवाड़ी-लातूर रोड रेलवे खंड (186 किमी.) का विद्युतीकरण; जलगांव को भुसावल से जोड़ने वाली तीसरी और चौथी रेलवे लाइन (24.46 किमी); एनएच-166 (पैकेज-I) के सांगली से बोरगांव खंड को चार लेन का बनाना; और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मनमाड टर्मिनल पर अतिरिक्त सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने अहमदनगर सिविल अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री मोदी ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड और स्वामित्व कार्ड भी वितरित किये।
Today Weather Update: देश के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश का दौर जारी आज… Read More
बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More
करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More
Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More
कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More
IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment